ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वीं ऑल इंडिया बीएसएनएल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल ने झारखंड को 133 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश की टीम मेजबान ओडिशा के साथ भिड़ेगी।
हिमाचल और झारखंड के मध्य खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए।
इसमें सुंदरनगर के दिव्या प्रकाश ने अपनी टीम के लिए नाबाद 149 व नवीन हांडा ने 42 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 201 रन पहुंचाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम महज 68 रन बना कर ही ढेर हो गई और हिमाचल ने झारखंड पर 133 रन से जीत दर्ज की।