फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस ने जीता कबड्डी का खिताब, महिला वर्ग में धर्मशाला विजेता

Sun, 09 Feb 2020 07:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुशैहर कबड्डी संघ रामपुर की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब हिमाचल पुलिस ने जीता। महिला वर्ग में एसटीसी धर्मशाला की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर रामपुर परियोजना प्रमुख मनोज कुमार मुख्यातिथि थे। पदम स्कूल में रविवार को पुरुष वर्ग का फाइनल एचपी पुलिस और बीबीएन के मध्य खेला गया। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टीम को जीत का स्वाद चखाया। पुलिस टीम 54-48 अंतर से विजेता बनी। 

विज्ञापन


महिला वर्ग का फाइनल एसएसएच बिलासपुर और एसटीसी धर्मशाला के मध्य खेला गया। इसमें धर्मशाला ने बिलासपुर को 31-20 के अंतर से हराया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। कई तरह के उतार-चढ़ाव के बाद धर्मशाला की टीम विजेता बनी। मुख्यातिथि ने टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा, जिला शिमला अध्यक्ष गोविंद शर्मा, प्रदेश सचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष जय ठाकुर, तकनीकी अधिकारी डॉ. गोपाल दाष्टा, डॉ. राकेश नेगी, रामपुर बुशहर संघ के अध्यक्ष सुभाष रांझा, दलीप भलूनी, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, संदीप भलूनी और मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें