फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हिमाचल के खिलाड़ी

Sun, 03 Mar 2019 07:34 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की महिला और पुरुष टीम में 40 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। 36वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता 23 से 26 मार्च तक बंगलूरू में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


 चयनित खिलाड़ियों का भरेड़ी में 7 से 16 मार्च तक प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इसमें खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। प्रदेश की महिला और पुरुष टीम का चयन करने के लिए रविवार को साईं विजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में ट्रायल का आयोजन किया गया।

इसमें प्रदेश के आठ जिलों हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन, ऊना, शिमला और कुल्लू के करीब 150 खिलाड़ियों ने अपने खेल का हुनर दिखाया। इस मौके पर चयन समिति के सदस्यों ने ट्रायल में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरुष वर्ग के 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया।
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद विशेष तौर पर उपस्थित रहे। संघ के महासचिव अशोक आनंद ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सात मार्च से 16 मार्च तक भरेड़ी में लगाया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर प्रतियोगिता के लिए 12 महिला और 12 पुरुष खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें