फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकन बेसबाल लीग में खेलेंगे अब हिमाचली खिलाड़ी

Thu, 29 Nov 2018 12:22 PM IST
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बेसबाल और पेसापालों खेल को बढ़ावा देने के प्रयास चल रहे हैं। अमेरिका से गैरी स्नाइडर और बेसबाल के गोल्ड मेडलिस्ट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र कुमार राणा को आमंत्रित किया जा रहा है। जनवरी 2019 में पांवटा में दो दिवसीय ट्रायल करवाया जाएगा। ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को गैरी स्नाइडर अमेरिकन बेसबाल की फिस्टा विंटर प्रोफेशनल लीग में खेलने का पूरा खर्च करेंगे।

विज्ञापन


सिरमौर के टिंबी निवासी अंतरराष्ट्रीय पेसापालों और बेसबाल खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को इन खेलों की तरफ आकर्षित करने के प्रयास किए जाएंगे। प्रकाश ठाकुर 2018 में इंडिया टीम से नेपाल में पेसापालो कप में देश का प्रतिनिधित्व गोल्ड मेडल दिला चुके है। प्रकाश का कहना है कि गैरी स्नाइडर और बेसबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र कुमार राणा को पांवटा में आमंत्रित किया जा रहा है। ये खिलाड़ियों को इन खेलों की बारीकियां सिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें