फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल-मुंबई मैच ड्रा, सरफराज का तिहरा शतक बनाने का सपना टूटा

Thu, 30 Jan 2020 10:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्मशाला स्टेडियम में हिमाचल और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खराब मौसम ने धो दिया। मैच को बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान का दो रणजी मैचों में लगातार तिहरा शतक लगाने का सपना भी बारिश की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों ही टीमें मैदान पर नहीं उतर पाईं, जबकि पहले दिन मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 ओवर में पांच विकेट खोकर 372 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। हालांकि गुरुवार को सुबह मौसम साफ होने के कारण मैदान पर डाले गए कवर को हटाया गया, लेकिन मैदान के सूखा न होने के कारण मैच आरंभ नहीं हो पाया। 

विज्ञापन

ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के बाद भी खराब मौसम की भेंट चढ़ रहे मुकाबले

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में एक और मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। खराब मौसम ने यहां कई मैच धोए हैं। 27 जनवरी को हिमाचल और मुंबई के बीच मुकाबला शुरू हुआ। इस मुकाबले में केवल एक ही दिन का खेल हो सका। तीन दिन तक मौसम खराब होने के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

इससे पहले 19 जनवरी को हिमाचल और बड़ौदा की टीम के बीच खेला गया रणजी मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। एचपीसीए ने हाल ही में लाखों खर्च कर स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारा था। बावजूद बारिश के बाद मैदान गीला होने के बाद इसे सुखाने में एचपीसीए स्टाफ को परेशानी हो रही है। अक्तूबर महीने में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें