फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की जूनियर महिला हैंडबाल टीम घोषित, सोलन की भावना कप्तान

Wed, 30 Jan 2019 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

35वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सूबे की टीम की घोषणा कर दी गई है। सोलन की भावना शर्मा टीम की कप्तानी करेंगी। प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इस अंडर-15 प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय हैंडबाल संघ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश राज्य हैंडबाल संघ कर रहा है। यह प्रतियोगिता 9 से 13 फरवरी तक होगी। 

विज्ञापन


27 जनवरी को बिलासपुर के कहलूर खेल परिसर लुहणू के हैंडबाल मैदान में राज्य खेल छात्रावास के हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर, विवेक पठानिया तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव चौधरी की देखरेख में चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन प्रकिया में सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर तथा कांगड़ा जिले के 22 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।

स्किल तथा फिटनेस टेस्ट के बाद टीम में सोलन जिला की भावना, गुलशन व चेतना, सिरमौर की पायल, सपना व अंजलि, बिलासपुर की मेघा, मुस्कान, संजना, जस्सी, रेखा, वंशिका, निधि, नंदिनी व निकिता तथा हमीरपुर की अरुला को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। आरती, पलक, मेघना, कृतिका, गरिमा तथा हर्षिता को स्टैंड बाई खिलाड़ियों में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें