एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रहे अंडर-19 महिला टी-20 लीग मुकाबले में शनिवार को हिमाचल ने झारखंड को सात विकेट से पराजित किया। हिमाचल की टीम की यह लगातार चौथी जीत है।
दूसरे मैच में गोवा ने उत्तराखंड को 14 रनों से हराया। गोवा और उत्तराखंड की बीच हुए मुकाबले में गोवा की तेजश्विनी ने 81 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम शुरूआत में ही लड़खड़ा गई।
हिमाचल की तेज गेंदबाज वीएस फिस्टा ने दोनों सलामी बल्लेबाज जया और अनामिका को पवेलियन भेज दिया। झारखंड की पूरी टीम 20 ओवर में 60 रन ही बना सकी।
हिमाचल की एमएस सिंह ने 37 गेंदों में नाबाद 33 रनों की कप्तानी पारी खेली और टीम ने लक्ष्य को 14.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। इससे पूर्व गोवा और उत्तराखंड के बीच हुए मैच में गोवा की
तेजश्विनी के अर्धशतक ने गोवा को 14 रनों की जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते उतरी गोवा टीम ने 20 ओवरों में दो विकेटों में 123 रन बनाए। उत्तराखंड टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी।