फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता: ओडिशा को हरा हिमाचल ने जारी रखा जीत का क्रम

Sat, 16 Nov 2019 07:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला के राजीव गांधी महाविद्यालय सभागार में 43वें ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए लीग मुकाबलों में सेंट्रल सिविल सचिवालय ने उत्तर प्रदेश को हराया। पुरुषों में ही एनसीटी दिल्ली ने तमिलनाडु को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। मेजबान हिमाचल सचिवालय ने ओडिशा को हराकर जीत का क्रम जारी रखा। कर्नाटक और गुजरात के बीच मुकाबले में कर्नाटक, सेंट्रल सिविल सचिवालय ने पुडुचेरी, जबकि महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के बीच खेले गए मैच में महाराष्ट्र विजेता रहा। आएसबी चेन्नई ने आरएसबी इंदौर को हराया। 

विज्ञापन


शनिवार को विभिन्न मुकाबलों में प्रो कबड्डी लीग के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें राहुल चौधरी, मोहित चिल्लर, सी रणजीत, अभिनंदन, सुभाष, निलेश शिंद, श्री राम और महेश गौरा शामिल हैं। टूर्नामेंट की मीडिया कमेटी के नोडल ऑफिसर संजीव मेहरा ने बताया कि महिलाओं के लीग मुकाबले समाप्त हो गए हैं। पूल ए में हरियाणा सबसे अधिक अंक  लेकर पहले, ओडिशा दूसरे, पूल बी में महाराष्ट्र पहले और राजस्थान दूसरे, पूल सी में हिमाचल सचिवालय पहले और बिहार दूसरे स्थान पर, जबकि पूल डी में  आरएसबी जयपुर की टीम पहले और केरल की टीम दूसरे स्थान पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें