फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की पहली जीत में चमकीं नैंसी, उत्तराखंड को नौ विकेट से हराया

Wed, 17 Oct 2018 07:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रही अंडर-19 महिला टी-20 ग्रुप-सी में मेजबान हिमाचल ने पहली जीत दर्ज की है। उत्तराखंड के खिलाफ हिमाचल ने नौ विकेट से मैच जीता है। केरल ने हरियाणा को तीन विकेट से हराया।  

विज्ञापन


उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 56 रन बनाए। इसमें मुदिता ग्रोवर ने 19, ज्योति गिरी ने 11 और निशा मिश्रा ने 10 रन का योगदान दिया।

हिमाचल की ओर से नैंसी शर्मा ने तीन, एनएम चौहान, पीजी काहलों, एलएस दत्ता और वीएस फिस्टा ने 1-1 विकेट चटकाया। हिमाचल की टीम ने एक विकेट गंवाकर 11.5 ओवर में 57 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रा सिंह जंवाल ने 24 रन की नाबाद पारी खेली

एसएम सिंह ने 32 और चित्रा सिंह जंवाल ने 24 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा केरल और हरियाणा के बीच खेले गए मुकाबले में हरियाणा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

टीम की ओर से तनु जोशी ने सर्वाधिक 32, प्रमिला कुमारी ने 20, भारती कश्यप ने 12 और कोमल समध्यान ने 11 रन का योगदान दिया। हरियाणा के पांच खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

केरल की ओर से सौरभ्या और दरसाना मोहानन ने 2-2, जबकि सांद्रा सुरेन, अलीना और बीबी ने 1-1 विकेट लिया। केरल ने 17.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया।

इसमें दृश्या आईवी ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली, वहीं मालविका साबु ने 25, सायूजया ने 24, जिसना वी जोसेफ ने 15 रनों का योगदान दिया। हरियाणा की ओर से एनबी जांगरा और सुमन हींगरा ने 1-1 विकेट हासिल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें