शहर के इंदिरा मैदान ऊना में 24वीं सब जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल में लड़कों-लड़कियों के वर्ग में हरियाणा ने विजेता की ट्रॉफी जीती। लड़कों में उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों में कर्नाटक ने दूसरा स्थान पाया। लड़कों में कर्नाटक और राजस्थान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। लड़कियों में महाराष्ट्र व वेस्ट बंगाल संयुक्त रूप से तृतीय रहे। प्रतियोगिता के समापन पर नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरिओम कौशिक मुख्यातिथि थे।
उन्होंने विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान हिमाचल फेडरेशन के महासचिव अशोक आनंद, राकेश कुमार, हिमाचल से मुख्य चयनकर्ता सुनील अत्री, प्रवीण दुबे सहित कई अन्य खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे।