फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो-बॉक्सिंग फ्लाइवेट में नंबर वन रैंक पर हिमाचल के हंसराज ठाकुर

Thu, 29 Nov 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

सराज विधानसभा क्षेत्र की कलहनी के बॉक्सर हंसराज ठाकुर ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में अमजद खान बॉक्सिंग फाउंडेशन की ओर से करवाई गई प्रो-बॉक्सिंग फाइट में फिर जीत हासिल की है। उन्होंने मंगलवार देर शाम हुई फाइट में अनुज भारद्वाज को शिकस्त दी है।

विज्ञापन


इससे पहले हंसराज ने प्रो-बॉक्सिंग फाइट में कोलकाता में पंजाब के मनीष सिंह और फरीदाबाद में दिल्ली के संदीप यादव को हराया था। लगातार तीसरी जीत के बाद प्रो-बॉक्सिंग के फ्लाइवेट डिवीजन में हंसराज ने भारत में नंबर वन रैंक पर कब्जा किया है।

हंसराज ने जीत का सारा श्रेय कोच सूरज ठाकुर और अपने माता-पिता सहित क्षेत्र के लोगों को दिया है। हंसराज ने कहा है कि अगला लक्ष्य नेशनल टाइटल हासिल करना है।
विज्ञापन


उसके बाद वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन बनना है। हंसराज ठाकुर अभी मात्र 23 साल के हैं। उनका सपना 25 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने का है। दिसंबर में फिलीपींस में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप है। इसके लिए हंसराज तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें