फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में 6 से 8 अप्रैल तक होगी हैंडबाल प्रतियोगिता

Wed, 13 Mar 2019 05:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

27वीं राज्यस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता की मेजबानी कुल्लू हैंडबाल को मिली है। छह से 8 अप्रैल तक ढालपुर मैदान में प्रतियोगिता होगी। प्रदेश अध्यक्ष भरत साहनी, संघ के कार्यकारी सदस्य तथा प्रदेश महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में वरिष्ठ पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले होंगे।

विज्ञापन


इसमें 11 जिलों की 22 टीमों के अलावा प्रदेश खेल छात्रावास तथा हिमाचल पुलिस की टीम के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता लीग कम नाआउट आधार पर खेली जाएगी। कुल्लू जिला अध्यक्ष अजय प्रताप कालरा को आयोजन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

जिला महासचिव अजय चौधरी आयोजन समिति के सह सचिव होंगे। प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीमों का प्रतिनिधित्व कर रही 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगी। इनमें जकार्ता में हुईं एशियाई खेलों में भाग ले चुकीं दीक्षा ठाकुर, निधि ठाकुर तथा प्रियंका ठाकुर भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन


नंदकिशोर ने बताया कि अप्रैल तथा मई में होने वाली इंटर जोनल राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा फेडरेशन कप में भाग लेने वाली हिमाचल टीम का चयन भी इसी प्रतियोगिता में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें