फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल खेल में दे सकते हैं करियर को ऊंची उड़ान, पर रखें इन बातों का खास ध्यान

Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
खेल
विज्ञापन

वर्तमान समय में खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है। यह आपके जीवन को एक बेहतर दिशा दे सकते हैं। पुराने जमाने में एक कहावत थी कि पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब , खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, लेकिन अब जमाना बदल चुका है खेल कूद आपको स्टार बनाकर आपकी किस्मत बुलंद कर सकता है। 

विज्ञापन


टेनिस कोच विवेक के अनुसार खेल को सिर्फ खेल में नहीं ले सकते हैं। यह उभरता करियर है, जिसकी ओर लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। यदि आपको खेलों में रुचि है, तो पैसे, शोहरत सब आपके पास होंगे, बस आपमें जुनून होना चाहिए। फुटबॉल कोच अनादि बरुआ के अनुसार एक समय माता पिता बच्चों को खेलने से रोकते थे, लेकिन अब प्रोत्साहित करते हैं। लोगों को  खेलों का महत्व समझ आ रहा है। लेकिन इसके साथ ही इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है।

यदि आप खेलों में करियर बनाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ख्याल रखें।
1- आपको खेल का शौक ही नहीं जुनून भी होना चाहिए। इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बहुत है, इसलिए जरा सी लापरवाही प्रतिभाशाली लोगों के लिए भी बेहद नुकसान दायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन


2- भले आपको बहुत से खेलों में रुचि हो और आप शौकिया तौर पर सब कुछ खेलते हों, लेकिन करियर चुनते वक्त सही समय पर एक खेल का चुनाव करना आवश्यक है।
विज्ञापन


3- खेलों में करियर बनाने के लिए जितनी कम उम्र से ही शुरुआत की जाए उतना बेहतर है। अधिक आयु होने के बाद सिलेक्शन के मौके कम होते जाते हैं।

4- सही समय पर सही ट्रेनिंग इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहद आवश्यक है। कोच और ट्रेनिंग कैंप का चुनाव अच्छी तरह सोच समझकर करें।

5- जो लोग खेलों को फुल टाइम करियर के तौर पर नहीं अपना सकते हैं। उनके लिए भी खेल करियर में आगे बढ़ने में सहायक बनते हैं। यदि आप राष्ट्रीय या राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं, तो कई नौकरियों में आपको कई छूट या वरीयता मिलने का प्रावधान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें