फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री स्टाइल कुश्ती में लड़कियों ने दिखाया दमखम, 350 पहलवान ले रहीं हिस्सा

Thu, 05 Mar 2020 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
लड़कियों ने फ्री स्टाइल कुश्ती में दमखम दिखाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी में ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चल रही राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कियों ने फ्री स्टाइल कुश्ती में दमखम दिखाया। इसमें देश के सभी राज्यों से आईं लगभग 350 महिला पहलवान भाग ले रही हैं। उत्तर प्रदेश से आईं पहलवान भारती बघेल और हरियाणा से आईं पूजा करम ने बताया कि पहलवानी क्षेत्र में भी महिलाओं के पास बहुत कुछ करने को है। कुश्ती के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती हैं।

विज्ञापन


देश के लिए भी कुछ करने का मौका मिलता है। देश की इन भावी महिला पहलवानों का एक ही लक्ष्य है और वह है देश को ओलंपिक में मेडल दिलाना। प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा और महासचिव परशुराम अवार्डी जगदीश कुमार ने बताया कि इसमें कारोबारी अमित पाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कुश्तियों का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जो भी महिला प्रतिभागी मेडल हासिल करेंगी, उन्हें ओलंपिक के लिए राष्ट्रीय कैंप में जाने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें