फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीएमए क्रिकेट लीग: अंकित के शतक से जीता एफयूसी क्लब

Wed, 19 Dec 2018 12:40 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- केडीएमए क्रिकेट लीग 
 
विज्ञापन
अंकित सरवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मैचों में एफयूसी क्लब, विनर्स क्लब और यूनीमैक्स सुपर ने जीत दर्ज की। एफयूसी के अंकित सरवन ने 101 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 111 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में एफयूसी क्लब ने बी लालू को 88 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एफयूसी ने निर्धारित 40 ओवरों में नौ विकेट पर 261 रन बनाए। सुधांशु और यश ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में बी लालू एकादश की टीम 173 रनों पर सिमट गई। गौरव टंडन ने 53 और वरुण कपूर ने 43 रन बनाए। अभिषेक ने चार और विशेष ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

डेमो पिक
एसएएफ ग्राउंड पर खेले गए मैच में यूनीमैक्स सुपर ने किंग्स क्लब को 142 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनीमैक्स सुपर ने निर्धारित 40 ओवरों में छह विकेट पर 221 रन बनाए। अभिषेक ने 31 और प्रभात ने 80 रन बनाए। हेमंत ने तीन विकेट लिए। जवाब में किंग्स क्लब की टीम 79 रनों पर सिमट गई। प्रभाकर ने 32 रन बनाए।

आदित्य राज ने चार और अभिनव राज ने तीन विकेट लिए। पालिका स्टेडियम में खेले गए मैच में विनर्स क्लब ने एमयूसी क्लब को 10 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमयूसी क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में 102 रन बनाए।

संदीप सिंह ने 17 और बृजेंद्र ने 16 रन बनाए। सरवन और अभिषेक ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में विनर्स क्लब की टीम ने आवश्यक रन बिना किसी नुकसान के बना लिए। सरवन ने 57 और प्रिंस ने 36 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें