फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में पहली बार कोहली की कप्तानी और धोनी की गैर मौजूदगी में उतरेगी टीम

Sat, 31 Aug 2019 10:32 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बतौर कप्तान विराट कोहली पहली बार मैदान में उतरेंगे। जबकि, धोनी के बिना टीम यहां पहली बार खेलने जा रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा के बाद जहां धोनी प्रशंसकों में मायूसी है, वहीं कोहली प्रशंसकों के चेहरे खिले हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला में 15 सितंबर को पहला मौका होगा, जब कोहली की कप्तानी में टीम खेलेगी। इसके अलावा भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में सात खिलाड़ी ऐसे हैं, जो धर्मशाला मैदान में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलेंगे।

इससे पूर्व मार्च-2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच में अंजिक्या रहाणे ने कप्तानी की थी। विराट को रांची टेस्ट में कंधे में चोट लगने के कारण बाहर होना पड़ा था। दिसंबर में भारत बनाम श्रीलंका के साथ खेले गए एक दिवसीय मैच में रोहित शर्मा ने भारत की कप्तानी की थी। रोहित टीम की कप्तानी करके भारत के 24वें कप्तान बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे धर्मशाला में मैच

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के लिए भारतीय टीम में शामिल नवदीप सैणी, दीपक चाहर, खलील अहमद, राहुल चाहर, वॉशिंगटन सुंदर, कुणाल पांड्या और ऋषभ पंत में पहली बार यहां खेलेंगे। 

ये है भारतीय टीम
कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा उप-कप्तान, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत विकेटकीपर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, कुणाल, पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैणी टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें