प्रो-कबड्डी लीग में पहली बार हिमाचल के कोच भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कोच रत्नलाल ठाकुर बिलासपुर जिले के स्टेट खेल छात्रावास में खिलाड़ियों को कबड्डी का प्रशिक्षण देते हैं। वह हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव भी हैं। उनके साथ देश के अन्य चार कोच भी प्रशिक्षण दे रहे हैं।
पहले 11 खिलाड़ियों की लगेगी खुली बोली
प्रो-कबड्डी लीग में हिमाचल के 11 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इनमें अजय ठाकुर, रोहित राणा, बलदेव सिंह, सुरेंद्र, विशाल, विनित, शिवओम, अभिनंदन, हेमंत, महेंद्र, गुरप्रीत है। सभी खिलाड़ी लंबे समय से प्रो. कबड्डी में खेल रहे हैं। इस बार इन सभी खिलाड़ियों की खुली बोली लगेगी।