हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर मई में अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जाएगा। जल्द ही एचपीसीए की ओर मैचों को शेड्यूल भी फाइनल कर दिया जाएगा। दो या तीन मई से पहला अंडर-19 महिला टूर्नामेंट शुरू हो सकता है। इसमें प्रदेश के 12 जिलों की टीमों के तीन पूल बनाए जाएंगे। लीग मैच में बिलासपुर, ऊना और अमतर मैदान में करवाने का प्रयास रहेगा। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में करवाए जा सकते है। धर्मशाला स्टेडियम में 11 मई को तीसरा और अंतिम आईपीएल मैच खेला जाएगा। पहली बार करवाए जा रहे महिला अंडर-19 टूर्नामेंट के लिए एचपीसीए के सभी जिला संघ को अपनी टीमों के चयन करने के लिए कहा गया। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि अंतर जिला महिला अंडर-19 टूर्नामेंट मई के पहले सप्ताह से किया जाएगा। सभी जिलों को अपनी टीमों की लिस्ट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टूर्नामेंट को पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।