फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग में रंग लाएगी बॉक्सरों की मेहनत, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 11 दिवसीय बॉक्सिंग कैंप का शुभारंभ 

Tue, 27 Nov 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्सिंग कैंप
सोमवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बॉक्सिंग के 11 दिवसीय जूनियर नेशनल कैंप बालिका वर्ग का शुभारंभ हो गया। प्रदेश भर से चुनकर आईं 26 बेटियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। कैंप में छह बेटियां मेरठ मंडल सें हैं। बालिका वर्ग की इन खिलाड़ियों को मोहाली में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिये जद्दोजहद करनी है। 
विज्ञापन

2 of 7
बॉक्सिंग कैंप
मुक्केबाजी प्रशिक्षण से पहले उपक्रीड़ा अधिकारी व कोच भूपेंद्र यादव व वैशाली ने खिलाड़ियों को मैदान पर जमकर दौड़ लगवाई। दौड़ के साथ खिलाड़ियों को शारीरिक अभ्यास भी कराया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
बॉक्सिंग कैंप - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे अभ्यास
खिलाड़ियों ने करीब दो घंटे तक मैदान पर पसीना बहाया। जिसके बाद बाक्सिंग रिंग में भी खिलाड़ियों ने जमकर पंच लगाए। भूपेंद्र यादव ने बताया कैंप में 26 खिलाड़ियों के अलावा पांच को आरक्षित रखा गया है। 

4 of 7
बॉक्सिंग कैंप
कैंप में प्रशिक्षण के दौरान 13 खिलाड़ियों को चयन जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिये होना है। नेशनल प्रतियोगिता पंजाब के मोहाली में 12 दिसंबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया पिछले वर्ष अगस्त में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का नेशनल कैंप के लिये चयन किया गया।  

 
विज्ञापन

5 of 7
बॉक्सिंग कैंप - फोटो : अमर उजाला
मेरठ मंडल की साक्षी पटेल, मन्नु बग्गा, रीतु, कल्पना, प्रिसेंस खुशी, विधि तोमर, लखनऊ मंडल की रागिनी उपाध्याय, अराधना, गौरी सिंह, मुरादाबाद मंडल की मुस्कान, कीर्ति, गोरखपुर मंडल की सोनी शर्मा, अर्पिता कुशवाहा व आंचल सिंह, आगरा मंडल की मनीषा चौधरी व रीतिका गौतम  शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
बॉक्सिंग कैंप - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी मंडल की नीलम सिंह चौहान, गुड़िया यादव, ज्योति यादव, पूजा पाल, झांसी मंडल की जागृति प्रजापति, प्रयागराज मंडल की प्रीति यादव, कानपुर मंडल की तनिशा राजपाल, निशा परिहार, सहारनपुर मंडल की रुपल प्रजापति, बरेली मंडल की मीमांश पांडेय अपना हुनर दिखाएंगी।। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉक्सिंग कैंप - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ मंडल की बरखा सिंह, आगरा मंडल की अंजलि चाहार, वाराणसी मंडल की गुड़िया कुमारी गुप्ता, लखनऊ मंडल की महिमा गौतम व बरेली मंडल की नंदनी लाल प्रतिभागिता कर रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें