फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की मुहिम 'अपराजिता' से जुड़ी एशियन खेल की कांस्य पदक विजेता दुती चंद

Thu, 13 Dec 2018 04:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुती चंद ने नारी गरिमा को समर्पित अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की मुहिम अपराजिता नारी के सम्मान और उनके स्वाभिमान को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। महिलाएं किसी भी स्तर पर पुरुषों से कमतर नहीं हैं। बेटियों को बेटों की तरह पूरी आजादी मिल जाए तो बेटियां देश का नाम ऊंचा करने में सबसे आगे होंगी। जिन बेटियों को आजादी से उड़ने का अवसर मिला आज वो देश का नाम गर्व से ऊंचा कर रही हैं। ज्यादातर क्षेत्र में महिलाएं सेवाएं देकर अपना और परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह भ्रूण हत्या जैसे जघन्य पाप को रोकें और कन्या के जन्म लेने पर उदास न होकर उत्सव मनाएं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को सम्मान दो का नारा भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें