फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने दस रन पर गंवा दिए तीन विकेट तो स्थगित करा दिया मैच

Thu, 18 Oct 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के पुल-बी का क्वार्टर फाइनल 2.4 ओवर में स्थगित करने पर सवाल खड़े हो गए हैं। कांगड़ा में धर्मशाला और बणीखेत कॉलेज में यह मुकाबला खेला गया। बणीखेत की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 2.4 ओवर में दस रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

विज्ञापन


मैच बीस-बीस ओवर का था। इसी बीच डीएवी कॉलेज कांगड़ा के प्राचार्य मैदान में उतर गए और मैच स्थगित करने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि अब यह मैच किसी और दिन खेला जाएगा और इस दिन तीस-तीस ओवर होंगे। यह सुन धर्मशाला के खिलाड़ी हैरान रह गए।

विज्ञापन

धर्मशाला कॉलेज टीम के कप्तान ने मैच जारी रखने का आग्रह किया लेकिन मैच नहीं करवाया गया। इसकी शिकायत विवि के खेल निदेशक से की गई है। निदेशक ने मैच की अगली तिथि और वेन्यु स्वयं निर्धारित कर मैच करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

हिमाचल विवि के पुल-बी क्रिकेट मैचों की मेजबानी डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा कर रहा है। डीएवी कांगड़ा के प्राचार्य ही डीएवी बणीखेत कॉलेज का कार्यभार देख रहे हैं। डीएवी कांगड़ा के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने बताया कि धर्मशाला महाविद्यालय ने 25 ओवर का मैच करवाने की पेशकश रखी थी। इस पर मैच को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें