धर्मशाला कॉलेज टीम के कप्तान ने मैच जारी रखने का आग्रह किया लेकिन मैच नहीं करवाया गया। इसकी शिकायत विवि के खेल निदेशक से की गई है। निदेशक ने मैच की अगली तिथि और वेन्यु स्वयं निर्धारित कर मैच करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
हिमाचल विवि के पुल-बी क्रिकेट मैचों की मेजबानी डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा कर रहा है। डीएवी कांगड़ा के प्राचार्य ही डीएवी बणीखेत कॉलेज का कार्यभार देख रहे हैं। डीएवी कांगड़ा के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने बताया कि धर्मशाला महाविद्यालय ने 25 ओवर का मैच करवाने की पेशकश रखी थी। इस पर मैच को स्थगित कर दिया गया।