फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala Football Tournament: पहले मैच में कस्टम नई दिल्ली ने शाह क्लब शामपुरा को 2-0 से दी मात

Mon, 28 Apr 2025 11:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रतियोगिता में पहला मैच कस्टम दिल्ली और शाह क्लब शामपुरा के बीच खेला गया। इसमें कस्टम दिल्ली की टीम ने शाह क्लब की टीम को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
धर्मशाला में नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मैदान धर्मशाला में रविवार को शहीद मेजर दुर्गा मल और कैप्टन दल बहादुर की पुण्य स्मृति में नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने किया। प्रतियोगिता में पहला मैच कस्टम दिल्ली और शाह क्लब शामपुरा के बीच खेला गया। इसमें कस्टम दिल्ली की टीम ने शाह क्लब की टीम को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच में कस्टम दिल्ली को ओर अशीष शाह और निखिल ने एक-एक गोल यया। प्रतियोगिता के शुभारंभ मुख्यातिथि आरएस बाली ने कहा कि धर्मशाला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पोट्र्स सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। धर्मशाला में सिंथेटिक टैक, इंडोर स्टेडियम तथा साई हाॅस्टल, क्रिकेट स्टेडियम सहित खेलों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही धर्मशाला के सकोह में आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण प्रस्तावित है। 45 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के लिए 65 कनाल भूमि पर्यटन विभाग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है।

विज्ञापन

इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुरंग ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। मुख्यातिथि ने एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आकृति, कबड्डी में अंशुल, शैक्षणिक क्षेत्र में रणदीप, रक्त करने वाले रक्तदाता सोनु कुमार को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने खेल आयोजन के लिए अपनी तरफ से 50 हजार रुपये भी स्वीकृत किए गए। इस अवसर पर मिनिस्टर डिप्टी चीफ ऑफ मिशन नेपाल डा सुरेंद्र थापा, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, पार्षद अनुराग, हरभजन चैधरी और रमेश पप्पी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कबड्डी में ऊना ने बाड़ी को 41-23 से हराया
 विधायक सदर आशीष शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में हमीरपुर समेत अन्य जिलों की करीब 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला ऊना और बाड़ी की टीमों के मध्य हुआ। इसमें ऊना ने 41 के मुकाबले 23 पॉइंट्स से मैच को अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने सभी युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रखते हैं। आजकल मोबाइल का प्रयोग बच्चे ज्यादा कर रहे हैं। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह बच्चों को मोबाइल न देकर उन्हें आउटडोर गेम्स के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी युवाओं को नशे से दूर रहकर खुद को फिट रखने और पढ़ाई के साथ साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुनीता देवी, रघुवीर सिंह, बीडीसी सदस्य अंकुश कुमार, चमन चोपड़ा, शैंटी ठाकुर, कश्मीर सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें