फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू को हराकर धर्मशाला कॉलेज बना वॉलीबाल चैंपियन, एसडीएम ने नवाजे खिलाड़ी

Sat, 19 Oct 2019 04:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर के मैदान में छात्रा वर्ग की अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। एसडीएम नरेंद्र चौहान मुख्यातिथि थे। प्राचार्य केसी कश्यप और शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह देकर और बैज लगाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 कॉलेजों से करीब 220 छात्राओं ने भाग लिया। अंतिम मुकाबला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और धर्मशाला कॉलेज के बीच हुआ। धर्मशाला कॉलेज की खिलाड़ियों ने प्रदेश विश्वविद्यालय को हराकर विजेता का खिताब जीता।

मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। तीसरा स्थान आरकेएमवी शिमला ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहुंचीं 17 कॉलेजों की चयनित 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इंटर विश्वविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उप प्राचार्य डॉ. एलएस वर्मा, डॉ. रामलाल नेगी, अंतरराष्ट्रीय कोच बॉबी ठाकुर, प्रीतम सिंह चौहान, डीपी तेंजिन नेगी, बीएस नेगी, कोच दुर्गा प्रसाद, विनोज नेगी, प्रीतम ठाकुर, पनमा नेगी, डॉ. राजन नेगी, प्रो. ईश्वर नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें