बेसिक शिक्षा विभाग कानपुर में कल्याणपुर ब्लॉक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मंधना स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिन्दूपुर के दीपक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय निसार संचेण्डी की मानसी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनें। प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश श्रीवास्तव ने किया। प्रतियेागिता में ब्लॉक के सात संकुल के विजेता बच्चों ने हिस्सा लिया।
समापन युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने व खण्ड शिक्षाधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एबीआरसी रणंजय सिंह, प्रशांत सिंह, राजा भानू प्रकाश द्विवेदी, प्रतिम, प्रिया, शालिनी सिंह, लाल सिंह, वीरेन्द्र चौहान, पुष्पेन्द्र, सचिन श्रीवास्तव, प्रशांत सोनकर, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजेता खिलाड़ी
प्राथमिक 100मी. दौड़ में बालक वर्ग में प्रा.वि. निवारी, मकसूदाबाद के विशेष और बालिका वर्ग में प्रा. वि. रमेल नगर की प्रिया प्रथम रहीं।
जूनियर बालक वर्ग 100मी. दौड़ में पू. मा. वि. हिन्दूपुर के दीपक व बालिका वर्ग में पू. मा. वि. पनका बहादुर की मानसी प्रथम रहीं। 200मी. जूनियर बालक वर्ग में पू. मा.वि. मोतीप्रतापपुर के पंकज व बालिका वर्ग में पू. मा.वि. रामपुरभीमसेन के आयत प्रथम रहीं। लम्बीकूद जूनियर बालक वर्ग में पू. मा. वि. हिन्दूपुर सिंहपुर के दीपक प्रथम व बालिका वर्ग में पू. मा. वि. निसार संचेण्डी की मानसी प्रथम रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग में प्रा.वि. रमेलनगर के सनी व बालिका वर्ग में प्रा. वि. बिठूर की सलोनी प्रथम रहीं। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में सचेण्डी प्रथम व बालिका वर्ग में बगदौधी बांगर प्रथम रहीं।
कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में सचेण्डी प्रथम व बालिका वर्ग में भौती प्रताप विजेता रहे। खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में सिंहपुर हिन्दूपुर विद्यालय विजेता रहा। गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में रविकुमार व बालिका वर्ग में रोशनी विजेता रहीं। चक्का फेंक बालक वर्ग में रवि कुमार व बालिका वर्ग में अंजली विजेता रहीं।