फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो क्रॉस चैंपियनशिप: मोटो ओपन वर्ग में मोहित और पुष्पा बने चैंपियन

Sun, 30 Dec 2018 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

ढालपुर के दशहरा मैदान में रविवार को तीन दिवसीय हिमालयन ऑटो क्रॉस चैंपियनशिप का समापन हो गया। उपायुक्त यूनुस मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इससे पहले कार, बाइक की विभिन्न श्रेणियों में देश के 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने रफ्तार के रोमांच में जीत के लिए दमखम दिखाया।

विज्ञापन


ढालपुर में पहली बार हुई ऑटो क्रॉस चैंपियनशिप को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। मोटर अपटू वर्ग में 390 में मोहित ठाकुर पहले, विजय कटोच दूसरे, साहिल तीसरे, मोटो रॉयल इनफिल्ड वर्ग में धर्मेंद्र पहले, ब्रिशंक दूसरे, सोनू ठाकुर तीसरे, मोटो अपटू 200 सीसी वर्ग में मोहित ठाकुर पहले, साहिल दूसरे, विकास तीसरे। मोटो ओपन वर्ग में मोहित ठाकुर पहले, अमित कपूर दूसरे, विजय कटोच तीसरे।

मोटो नोवाइस में अनुज पहले, सरवन दूसरे स्थान पर रहे। जिप्सी अपटू 1400 सीसी वर्ग में घनश्याम पहले, विशाल बोध दूसरे, चंदन तीसरे, फोर वाई फोर ओपन वर्ग में घनश्याम पहले, सुशांत थापा दूसरे, पवन नेगी तीसरे, जिप्सी ओपन वर्ग में घनश्याम पहले, पवन नेगी दूसरे, विनोद नेगी तीसरे, कार ओपन वर्ग में नीरज ठाकुर पहले, चरनजीत दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


महिला ओपन वर्ग में पुष्पा ठाकुर पहले, धीरा दूसरे, लक्ष्मी तीसरे, कार अपटू 1600 सीसी वर्ग में हेमराज पहले, सोनू ठाकुर दूसरे, मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। द हिमालयन ऑटोक्रॉस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि चैंपियनशिप का आयोजन सफल रहा है। इस दौरान रिग्जिन हायरप्पा, मोहन कपूर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें