फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कांगड़ा ने जीती इंटर कॉलेज महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता

Wed, 20 Nov 2019 08:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
बास्केटबाल विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ढालपुर में हुई दो दिवसीय इंटर कॉलेज महिला वर्ग की बास्केटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन हो गया है। वन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्यातिथि थे। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित किया। बास्केटबाल चैंपियनशिप डीएवी कांगड़ा ने अपने नाम की। कांगड़ा ने सेंट बीड्स कॉलेज शिमला को 40-30 से हराया। तीसरे स्थान पर हमीरपुर कॉलेज रहा। वन एवं खेल मंत्री ने कहा कि यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार के जागरूकता अभियान के काफी उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस अभियान के कारण पिछले तीन महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 11 प्रतिशत से अधिक कमी दर्ज की गई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को फिट इंडिया का नारा दिया है। इसलिए हर युवा को खेल के मैदान में जाकर खूब पसीना बहाना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। मंत्री ने कहा कि जीवन में हार-जीत तो चलती रहती है। खिलाड़ी को इसकी परवाह किए टीम भावना से खेलना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कुल्लू कॉलेज में इंडोर स्टेडियम के निर्माण पर 4 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। इसमें से एक करोड़ शिक्षा विभाग देगा, जबकि शेष राशि खेल विभाग जारी करेगा। उन्होंने कॉलेज में खेलकूद गतिविधियों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले प्राचार्य वंदना वैद्य ने मंत्री का स्वागत किया। गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए वन विभाग बड़ी तेजी से कार्य कर रहा है। विभाग ने वर्ष 2025 तक प्रदेश में वनों की प्रतिशतता को 37 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें