फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर नेशनल हाकी के क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की बेटियां

Tue, 05 Feb 2019 08:17 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर नेशनल हाकी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियां क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मंगलवार को आंध्र प्रदेश की टीम को 3-0 से हराकर अंतिम आठ में टीम ने स्थान पक्का कर लिया है। हरियाणा के हिसार में सीनियर नेशनल हाकी प्रतियोगिता चल रही है।

विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की टीम अब स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया की टीम से खेलेगी।  हिमाचल हॉकी टीम की कोच तवी चौहान ने बताया कि हरियाणा के हिसार में 18 फरवरी तक प्रतियोगिता होगी। प्रदेश की हाकी टीम ने एक जनवरी को बेंगलूर की टीम को हराया।

जीत की लय को बरकरार रखते हुए मंगलवार को आंध्र प्रदेश की टीम को 3-0 से हराया। टीम की तरफ से साक्षी, प्रेरणा और पायल ने एक-एक गोल किए। टीम के बेहतरीन प्रदर्शन पर हाकी हिमाचल के आजीवन सदस्य पुनीत सेठी ने बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें