फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी: घरेलू मैदान पर कल बड़ौदा से होगा जम्मू-कश्मीर का मुकाबला

Wed, 11 Dec 2019 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी में मेजबान जेएंडके अपना चौथा मुकाबला घरेलू मैदान पर खेलेगा। 13 को बड़ौदा के साथ मेजबान जेएंडके की भिंड़त होगी। आज यानी कि बुधवार को टीम ने कोच परनव महाजन की मौजूदगी में ग्राउंड पर पसीना बहाया। ओडिशा के साथ हुए मुकाबले में उसे उसी के घर में करारी हार दी थी।

विज्ञापन


बुधवार को खिलाड़ियों ने जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान पर अभ्यास किया। फुटबाल और शारीरिक व्यायाम कर अपनी फिटनेस को परखा। कूच बिहार ट्राफी में जेएंडके अपने घरेलू मैदान पर दूसरा मुकाबला खेलेगी। इससे पहले घरेलू मैदान पर उसे असम के हाथों हार मिली थी।

शुक्रवार से बड़ौदा के साथ होने वाले मुकाबले से पहले टीम के कप्तान कन्हैया वधवान और मुसैफ अजाज ने शतकीय पारी खेल बल्लेबाजों में नई जान भर दी है। कोच परनव महाजन ने कहा कि ओडिशा के साथ हुए मुकाबले में बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि बड़ौदा टीम काफी मजबूत मानी जाती है, लेकिन हमारे खिलाड़ी भी अच्छा परफार्म करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

घरेलू मैदान पर पहले मुकाबले में टीम की बल्लेबाजी फ्लाप रही थी। असम के साथ हुए मुकाबले में दूसरी पारी में टीम की बल्लेबाजी 33 रन पर आलऑउट हो गई थी। घरेलू मैदान पर बल्लेबाजों पर सबकी नजर रहेगी, हालांकि गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। तेज गेंदबाज बासित बशीर पर एक बार फिर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने की जिम्मेवारी होगी। वहीं बल्लेबाजी में कप्तान कन्हैया वधवान, मुसैफ अजाज, धर्व सिंह परमार पर नजरें रहेंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें