कूच बिहार ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने लगातार तीसरी बड़ी जीत दर्ज की है। टीम उत्तराखंड ने मिजोरम को एक पारी और 338 रनों से हराया। उत्तराखंड ने मिजोरम को पहली पारी में 91 और दूसरी पारी मात्र 20 रन पर ऑलआउट कर दिया। उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी में सयंम अरोरा और गौरव जोशी की शतकीय पारी की बदौलत 449 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
काशीपुर में रामनगर रोड स्थित हाईलेंडर एकेडमी में कूच बिहार ट्राफी के तहत तीसरे मैच में मिजोरम के खिलाफ दूसरे दिन टीम उत्तराखंड के संयम अरोरा और गौरव जोशी ने 123 रनों से आगे खेलते हुए शतकीय साझेदारी निभाई। संयम 141 रन, जबकि गौरव जोशी ने 108 रनों की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद देवेश 59 ने पहले तनुष 34 फिर हरमन 23 के साथ बहुमूल्य साझेदारी की। उत्तराखंड ने पहली पारी में 449 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। दूसरी पारी में भी मिजोरम के बल्लेबाज लय में नहीं नजर आए और पूरी टीम ताश के पत्ते की तरह 8.1 ओवर में मात्र 20 रन पर ढेर हो गई। सात बल्लेबाज तो बगैर खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। मैच के रेफरी परिमल, मैच एंपायर एस शंकर, गजानन वशिष्ट व फोर्थ एंपायर नवीन जोशी, स्कोरर ऑन लाइन एपी सिंह, ऑफ लाइन वैभव भारद्वाज रहे। मिजोरम के टीम मैनेजर, राजेंद्र सक्सेना, एके चहल, बाबूल, भरत पंत, मनीष, गौरव, राजेंद्र पप्पल आदि मौजूद थे।
प्लेट नहीं एलीट ग्रुप का है प्रदर्शन
यूसीसीसी सदस्य और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिव्य नौटियाल अंडर-19 टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि लड़कों ने अपने प्रदर्शन के दम पर दर्शा दिया है कि उनका प्रदर्शन एलीट टीम के स्तर का है। अगर विवाद की वजह से प्रदेश के क्रिकेट की मान्यता इतने वर्ष नहीं लटकती तो उत्तराखंड के कई खिलाड़ी आज बड़ा नाम होते। इस दौरान लियाकत अली और संजय ठाकुर भी मौजूद रहे।
मिजोरम पहली पारी 91 पर ऑल आउट
उत्तराखंड दो विकेट पर 123 रन
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
आर्य सेट्ठी एलबीडब्ल्यू साहिल 26 55 4/0
संयम स्ट. अतुल बो. शुभम 141 175 19/3
अवनीश कै. देबोज्योति बो थनजुला 20 24 1/0
गौरव जोशी कै. शुभम बो दीना 108 174 7/0
तनुष एलबीडब्ल्यू शुभम 34 39 5/0
अखिल कै. लहरिया बो. शुभम 5 16 1/0
देवाशीष कै. अतुल बोड देबोज्योति 59 84 9/0
हरमन एलबीडब्ल्यू साहिल 23 34 4/0
जगमोहन कै. साहिल बो. दीना 8 18 0/0
जुयाल एलबीडब्ल्यू देबोज्योति 3 16 0/0
जन्मजेय नाबाद 0 5 0/0
अतिरिक्त : 22 विकेट पतन : 1-74 , 2-105, 3-276, 4-330, 5-341, 6-357, 7-404, 8-426, 9-443, 10-449
गेंदबाजी : वनलाल : 10-1-55-0,वीएल रेम्रूता 9-0-57-0, साहिल 23-3-70-2: दीना : 28-0-106-2, थानजुला 15-1-63-1, शुभम यादव 18-1-77-3, अतुल 1-0-3-0 देबोज्योति 2.1-0-2-2
मिजोरम दूसरी पारी 20 पर ऑल आउट
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
थैनजुयाला एलबीडब्ल्यू जुयाल 0 2 0/0
अतुल सिंह बो. जुयाल 0 4 0/0
ललहरियात्रेंगा एलबीडब्ल्यू जगमोहन 3 6 0/0
कीमा रनआउट देवाशीष 0 1 0/0
देबोज्योति बो. जुयाल 4 14 0/0
शहिल एलबीडब्ल्यू जगमोहन 0 3 0/0
जुलेटा बो. जगमोहन 0 3 0/0
शुभम यादव नाबाद 8 10 2/0
दीना बो. जुयाल 0 2 0/0
वनलाल एलबीडब्ल्यू जुयाल 0 1 0/0
वीएल एलबीडब्ल्यू जुयाल 4 4 1/0
अतिरिक्त : 1, विकेट पतन 1-0, 2-3, 3-3, 4-3, 5-5, 6-5, 7-11, 8-11, 9-11, 10-20
गेंदबाजी : एस जुयाल : 4.1-0-12-6, जगमोहन नगरकोटि 4-0-8-3: हरमन 13-6-10-0, अवनीश सुधा : 9-4-13-1