काशीपुर में रामनगर रोड स्थित हाईलेंडर एकेडमी में चल रहे कूच बिहार ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में दूसरे दिन 326 रन से आगे खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम 150.5 ओवर में 515 रनों पर ऑलआउट हो गई। अवनीश ने दूसरे दिन 195 रन से आगे खेलते हुए पहले दोहरा और फिर तिहरा शतक जड़ा। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान में चारों तरफ शॉट लगाए।
नौवें विकेट के रूप में आउट होने से पहले उन्होंने 436 गेंदों पर 51 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 339 रन बनाए। उनके अलावा गौरव जोशी ने 47, तनुष गुसाईं ने 49, अखिल ने 23 और हरमन ने 33 रनों का योगदान दिया। बिहार की ओर से रणधीर, सूरज ने दो-दो, अमोद यादव ने तीन जबकि मलयराज व प्रकाश ने एक-एक विकेट लिया।
बिहार को लगे तीन झटके
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 112 रन बना लिए। खेल समाप्त होने पर बलजीत 25 और हर्ष राज 52 रनों पर नाबाद लौटे। उत्तराखंड के एस जुयाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीनों खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।
यूसीसीसी ने जताई खुशी
अवनीश सुधा के तिहरा शतक जमाने पर राज्य क्रिकेट संचालन समिति ने खुशी जताई है। समिति के सदस्य व अंडर-19 टीम के समन्वयक दिव्य नौटियाल ने कहा कि अवनीश समेत कई प्रतिभाएं राज्य का नाम रोशन करेंगी। आने वाले समय में कई अन्य खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
आर्य सेट्टी बो. रणधीर 0 1 0/0
संयम कै. बिपिन बो मलयराज 0 4 13/0
अवनीश सुधा कै. सूरज बो प्रकाश 339 436 51/3
गौरव जोशी कै. आकाश बो अमोद 47 158 07/0
तनुष गुसाई कै. आनंद बो सूरज 49 85 04/03
अखिल रावत बो. अमोद यादव 23 57 03/00
देवेश एलबीडब्ल्यू रणधीर 0 07 0/0
जगमोहन नगरकोटि रन आउट सूरज 0 02 0/0
हरमन एलबीडब्ल्यू सूरज 33 136 4/0
एस जुयाल नाबाद 03 16 0/0
जन्मजेय कै. प्रकाश बो. अमोद 0 4 0/0
अतिरिक्त : 21, विकेट पतन : 1-0,2-4,3-136,4-272,5-332,6-337,8-474,9-513,10-515
गेंदबाजी : रनधीर : 24-5-55-2, मलयराज : 16-6-50-1, अमोद : 31.5-4-128-3, आकाश राज : 6-2-14-0, ए आनंद : 28-2-116-0, सूरज कश्यप : 39-9-109-2, प्रकाश : 6-0-24-1
खिलाड़ी रन गेंद 4/6
पीयूष एलबीडब्ल्यूू एस जुयाल 09 18 1/2
बिपिन सौरभ एलबीडब्ल्यू एस जुयाल 14 29 3/0
बिन्नी नाबाद 25 66 4/0
आकाश राज बो. एस जुयाल 09 10 2/0
हर्ष राज नाबाद 52 63 9/0
अतिरिक्त : 3, विकेट पतन : 1-22,2-29,3-39
गेंदबाजी : एस जुयाल : 11-2-40-3, जन्मजेय : 7-2-24-0, जगमोहन नगरकोटि : 7-1-28-0, हरमन : 03-0-16-0, अवनीश सुधा : 3-2-1-0