फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी में रेलवे 214 पर ढेर

Fri, 16 Nov 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और रेलवे के बीच चल रही अंडर-23 सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी के मैच में हिमाचल को जीत के लिए 91 रन चाहिए। चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन हिमाचल ने दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए 35 ओवर में चार विकेट गंवाकर 127 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन


इससे पूर्व तीसरे दिन की शुरुआत रेलवे ने बल्लेबाजी से की। रेलवे की टीम ने विकेट पर 22 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम 214 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी के तीन रनों की लीड को जोड़कर रेलवे ने 218 रन की बढ़त हासिल की।

रेलवे के कप्तान अवजीत सिंह ने सात छक्के और 10 चौकों की मदद से 106 रनों की शतकीय पारी खेली।  इसके अलावा सहिम हसन ने 11, मोहम्मद इरफान 39, मयंक सिंह 10, द्रुशांत सोनी आठ, दिनेश और कर्ण शर्मा ने  छह-छह रन बनाए।
विज्ञापन


हिमाचल की ओर से अर्पित गुलेरिया ने 15 ओवरों में 54 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 35 ओवर में चार विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए हैं। हिमाचल की ओर से आरआई ठाकुर 18, एसआर पुरोहित 40, एए वालिया नाबाद 33 बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें