बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में रविवार को भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सीनियर वर्ग मेें माउंट लिटरा और जूनियर वर्ग में लार्ड महावीर एकेडमी के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप जलाकर किया। इसमें चौधरी केहर सिंह, दून पब्लिक स्कूल, लार्ड महावीर एकेडमी, माउंट लिटरा, ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल, नेहरू बाल एकेडमी, जैन स्थानकवासी गर्ल्स स्कूल, किस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल सहित दर्जनों स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में हुई। इसमें सामान्य ज्ञान, भारत की संस्कृति, भूगोल, इतिहास, रीति-रिवाज, धर्म, महापुरुषों, राजनीति आदि मौखिक संबंधित प्रश्न पूछे । सीनियर वर्ग में माउंट लिटरा स्कूल के लक्ष्य गर्ग, अभिनव कुमार ने प्रथम, जूनियर वर्ग में लार्ड महावीर एकेडमी से वंशिका चौहान, देवराज पांचाल प्रथम रहे।
विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें आलोक जैन, अनुराग जैन, डॉ. आर ए गर्ग, पारुल जैन, अतुल जैन, मुकेश जैन, सुरेन्द्र जैन, विशाल जैन, संजय जैन, वकील चंद जैन, शिक्षक नेता अजयराज शर्मा, ओपी शर्मा, आशीष जैन, अनुराम राय जैन का योगदान रहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/