फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी नौनिहाल अकादमी और दौलत हुसैन ने जीते मैच

Sun, 07 Apr 2019 11:11 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

चौधरी नौनिहाल अकादमी ने हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव अंडर-16 टूर्नामेंट में सवित्री देवी अकादमी को 8 रन से व दौलत हुसैन अकादमी ने सेंट जोसफ अकादमी को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए।

विज्ञापन

केपी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए पहले मैच में नौनिहाल अकादमी ने 33.3 ओवर में 164 रन (अमृतांस सिंह 35, यशाग्र त्रिपाठी 26, सिद्धार्थ सिंह 17, दर्शन व सुनील 3-3 विकेट) बनाकर सावित्री देवी अकादमी को 32 ओवर में 156 रन (कुलदीप पटेल 40, ध्रुव व आयुष 27-27 रन, अमृतांस 4/13, मनु कुमार 3/26) पर समेट दिया।

दूसरे मैच में सेंट जोसफ अकादमी ने अपने मैदान पर निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन(संजीत यादव 79, कारण सिंह 20, कार्तिकेय 18, वंस शर्मा, हैंसम व तैमूर 2-2विकेट) बनाये। जवाब में दौलत हुसैन अकादमी ने 25.2 ओवर में3 विकेट पर 175 रन (मो. तैमूर 83 नाबाद,सयैद काशन 61 नाबाद, आकाश, स्वस्तिक व अभिनंदन 1-1विकेट)  बना लिए।
विज्ञापन


एमआर शेरवानी नाकआउट 9 से
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआर शेरवानी सीनियर डिवीज़न नाकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 9 अप्रैल से आयोजित होगी।एसीए के संयुक्त संयोजक सोमेश्वर पांडेय के अनुसार लीग प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमे 7-7 टीमों की दो पूल थी।

कुल 42 मैच खेले गए जिनमे चौधरी नौनिहाल अकादमी व आनंद शुक्ला इलेवन के 12-12 अंक, स्टेडियम बॉयज़ व राही स्पोर्ट्स के 10-10 अंक , फाफामऊ अकादमी के 7 अंक विप्लव स्पोर्टिंग के 6 अंक थे। पॉइंट और रनरेट के आधार पर दोनों पूल से 3-3 टीमों को प्रवेश दिया गया है। 9 अप्रैल को स्टेडियम बॉयज़ व फाफामऊ अकादमी तथा 10 अप्रैल को राही स्पोर्ट्स व विप्लव स्पोर्ट्स के बीच मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें