फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री ट्रॉफी पर फिर सुजानपुर स्कूल का कब्जा

Thu, 26 Sep 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर ने जीती ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सैनिक स्कूल सुजानपुर ने फिर से केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी सैनिक स्कूल के नाम हुई है, जो सुजानपुर शहर के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। सबसे ज्यादा एनडीए में छात्र भर्ती करवाने की उपलब्धि हासिल करने पर यह सर्वोच्च सम्मान हिमाचल के इकलौते सुजानपुर सैनिक स्कूल को मिला है। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री की ओर से यह ट्रॉफी सैनिक स्कूल प्राचार्य को दी गई है। 

विज्ञापन


गुरुवार को पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में यह सम्मान सैनिक स्कूल सुजानपुर को मिला है। ट्रॉफी के साथ-साथ एक लाख की नकद राशि भी स्कूल को भेंट स्वरूप प्रदान हुई है। सैनिक स्कूल सुजानपुर के उपप्रधानाचार्य जसकरण सिंह परमार ने बताया कि सैनिक स्कूल सुजानपुर ने फिर से कामयाबी के झंडे गाड़ते हुए केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वर्ष 2018-19 के इस शैक्षणिक सत्र के लिए यह ट्रॉफी सैनिक स्कूल सुजानपुर को मिली है।

यह ट्रॉफी गुरुवार को सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन अमित कुमार पॉल ने केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री श्रीपदनायक से चंडीगढ़ में प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि देशभर के 31 सैनिक स्कूलों को पछाड़ते हुए दूसरी बार सैनिक स्कूल सुजानपुर ने यह ट्रॉफी अपने नाम की है। इस बार स्कूल के जमा दो कक्षा के करीब 69 छात्रों में से 14 छात्र एनडीए में शामिल हुए हैं। सबसे ज्यादा छात्र इसी स्कूल से एनडीए में इस सेशन में गए हैं। यह आंकड़ा सबसे अधिक है, जिसके दम पर यह ट्रॉफी स्कूल को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें