फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल कबड्डी लीगः कैलिफोर्निया ईगल्स और मैपल लीफ कनाडा ने जीता मुकाबला

Tue, 16 Oct 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
Global Kabaddi League
विज्ञापन

मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित ग्लोबल कबड्डी लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच दिल्ली टाइगर्स और ब्लैक पैंथर्स के बीच खेला गया। सोमवार को दूधिया रोशनी के बीच कबड्डी के दो मैच खेले गए। पहला मैच कैलिफोर्निया ईगल्स और ब्लैक पैंथर्ज के बीच मैच खेला गया। इसमें कैलिफोर्निया ईगल्स के धुरंधर खिलाड़ियों ने जबरदस्त मुकाबले के बाद ब्लैक पैंथर्स को 59-45 के अंतर से पराजित किया। 

विज्ञापन


कैलिफोर्निया ईगल्स के रेडर नवजोत शंकर ने सबसे ज्यादा 11 अंक और ब्लैक पैंथर्स की ओर से रेडर नवजोत जोता ने 13 अंक हासिल किए थे। दूसरा मैच मैपल लीफ कनाडा और सिंह वॉरियर्स पंजाब के बीच खेला गया। इसमें कनाडा की टीम ने 53-45 के अंतर से यह मैच जीत लिया। कनाडा टीम के रेडर भीम दुबली ने 10 अंक और सिंह वॉरियर्स के रेडर मनजोत माछीवाड़ा ने 12 अंक हासिल किए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें