फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल ने जीते तीन कांस्य, गोल्ड की उम्मीद

Mon, 17 Dec 2018 08:21 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चल रही बॉक्सिंग की जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के बॉक्सरों ने तीन कांस्य पदक जीत लिए है, जबकि एक महिला बॉक्सर ने सेमीफाइनल मुकाबला जीत का फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जिससे महिला बॉक्सर स्नेहा के गोल्ड मेडल जीतकर लौटने पूरी आस है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी और सचिव सुरेंद्र शांडिल ने बताया कि चंडीगढ़ में चल रही इस चैंपियनशिप में प्रदेश के बॉक्सर अभिनव कुमार ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में, नवराज ने 52 किलोग्राम में जबकि प्रदेश की बॉक्सर दीपिका ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए

कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल बॉक्सर टीम में शामिल स्नेहा ने 63 किलोग्राम भार वर्ग के हुए सेमीफाइनल मुकाबले में आंध्रा प्रदेश की बॉक्सर मोनिका को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

स्नेहा से गोल्ड मेडल की उम्मीद

स्नेहा का फाइनल मुकाबला मंगलवार को हरियाणा की बॉक्सर के साथ होना है। राजेश भंडारी ने बताया कि प्रदेश की बॉक्सिंग टीम के इस चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक मिल चुके है, जबकि एक गोल्ड मेडल आने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ के मोहाली में नेशनल जूनियर मैन एंड वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के चार बॉक्सरों ने ब्रांज मेडल जीता है। कांगड़ा के अभिनव ने 48 किलोग्राम, बिलासपुर साई के नवराज ने 52 किलोग्राम, किन्नौर

जिले के सांगला की स्नेहा नेगी ने 63 किलोग्राम और दीपिका नेगी सांगला ने ब्रांज मेडल जीता। बॉक्सरों ने इसका श्रेय प्रदेश के बिलासपुर साई कोच विजय नेगी और शम्मी गायत्री को दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें