फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतका जाल स्पर्धा में पांवटा का भवप्रीत चार राज्यों में अव्वल

Mon, 03 Dec 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु की नगरी पांवटा के युवा भवप्रीत ने गतका प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर ने जूनियर गतका प्रतियोगिता करवाई। इसमें चार राज्यों के प्रतिभागियों में गतका मास्टर बेस्ट जाल घुमाने में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे पांवटा के भवप्रीत सिंह ने ट्रॉफी जीती। द स्कॉलर होम स्कूल पांवटा के चेयरमैन नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने भवप्रीत सिंह को बधाई दी है।

विज्ञापन


धन-धन श्री गुरुनानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित सिख मिशन हरियाणा कुरुक्षेत्र शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर की ओर से मीरी पीरी सिख आर्ट्स अकादमी अंबाला के विशेष सहयोग से आयोजित गतका अवॉर्ड जूनियर गतका मास्टर मुकाबले में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व हिमाचल के बेहतर खिलाड़ियों ने ऑडिशन देकर पहले राउंड को पार कर लिया था।

फाइनल में भवप्रीत को अपनी कला के जौहर दिखाने का मौका मिला। गतका मुकाबले सरदार मनप्रीत सिंह इंचार्ज हरियाणा क्षेत्र की देखरेख में हुए। इसमें सरदार निशान सिंह टांडा ने सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए जूनियर गतका मास्टर अवार्ड जीता। बेस्ट अवार्ड पर्सनेलिटी सरदार रणवीर सिंह अंबाला, बेस्ट जाल घुमाने का अवार्ड पांवटा के सरदार भवप्रीत सिंह, बेस्ट कृपाण घुमाने सर्वश्रेष्ठ अवार्ड टांडा के सरदार दमनप्रीत सिंह, बेस्ट खिलाड़ी हरियाणा सरदार बलजीत सिंह, बेस्ट दुमाला बांधने में सरदार हरमनजीत
विज्ञापन


सिंह, राजपुरा अवॉर्ड बेस्ट पार्टिसिपेशन ओंकार सिंह दिल्ली, अजय सिंह पांवटा साहिब, अमृतपाल सिंह टांडा जसप्रीत सिंह, अंबाला ने हासिल किया। इस मौके पर जिसमें विशेष तौर पर सरदार परमजीत सिंह सरोवा धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब सरदार बलबीर सिंह, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा समेत विभिन्न प्रांतों के गतका अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें