फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई तैयार करेगा अंपायर और स्कोरर, कराए जाएंगे एक-एक हफ्ते के कोर्स

Sat, 01 Dec 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF
विज्ञापन

बीसीसीआई राज्य में प्रशिक्षित अंपायर, स्कोरर और वीडियो एनालिस्ट तैयार करने के लिए एक-एक सप्ताह का शॉर्ट कोर्स कराएगा। प्रशिक्षित ऑफिशियल्स की कमी को दूर करने के लिए बीसीसीआई की ओर से प्रशिक्षण के लिए यह कोर्स कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


राज्य क्रिकेट संचालन समिति का गठन होने के बाद प्रदेश की कई टीमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा उत्तराखंड को कई मुकाबलों व प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी मिल रही है। बीसीसीआई अपनी प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग व स्कोरिंग का स्तर बेहतर बनाए रखने के लिए केवल प्रशिक्षित ऑफिशियल्स का ही इस्तेमाल करता है। लेकिन प्रदेश में मुकाबलों के संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित ऑफिशियल्स नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते प्रतियोगिताओं व मुकाबलों के आयोजन में दिक्कत हो रही है। 

समस्या के समाधान के लिए बीसीसीआई ने एक-एक हफ्ते का कोर्स संचालित करने का फैसला किया है। बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने बताया कि फिलहाल अंपायर, स्कोरर व वीडियो एनालिस्ट के कोर्स कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटरों को मिलेगा मौका
अमित पांडे ने बताया कि यह कोर्स केवल विश्वविद्यालय या जिला लीग स्तर पर क्रिकेट खेलने वालों को ही मिलेगा। साथ ही क्रिकेट की अच्छी जानकारी भी होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने विवि या जिला लीग स्तर पर नहीं खेला होगा, उनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। 

ऐसे करें आवेदन
अमित पांडे ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तय की गई है। आवेदन पत्र के साथ अपने अनुभव के दस्तावेज भी लगाने होंगे। आवेदन पत्र इस आईडी पर मेल करना होगा।
विज्ञापन

- uttarakhand.cricket@bcci.tv

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें