फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रिकेट का नुकसान नहीं होने देगा बीसीसीआई: सी के खन्ना

Fri, 07 Dec 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीके खन्ना
विज्ञापन

क्रिकेट में उत्तराखंड का भविष्य उज्ज्वल है और इसका नुकसान बीसीसीआई नहीं होने देगा। हमें आशा है कि आने वाले समय में इस स्टेडियम में बड़े स्तर के मैच होंगे। उक्त बातें बीसीसीआई के अध्यक्ष सी के खन्ना ने कही।

विज्ञापन


शुक्रवार को सी के खन्ना रायपुर के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। आगे चल कर इस स्टेडियम में बड़े स्तर के मैच होने संभव हैं। स्टेडियम की क्षमता अगर और बढ़ जाती है तो इस स्टेडियम की तुलना बाकी बड़े स्टेडियम से करना आसान हो जाएगा। वहीं ऐसा होता है तो यहां अंतरराष्ट्रीय मैच होना भी संभव होगा। 

डोमेस्टिक मैच से खिलाड़ियों को मिला मंच
रणजी हो, सी के नायडू हो या और डोमेस्टिक मैच। उत्तराखंड के साथ बाकी 8 स्टेट को डोमेस्टिक मैच मिलने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। अगर इस मंच पर खिलाड़ी बेहतर खेल दिखाते हैं तो उनके लिए आगे के दरवाजे खुल जाएंगे। 
विज्ञापन


स्टेडियम में आईपीएल के मैच मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आईपीएल के मैच कहां होने हैं ये उनकी फ्रेंचाइजी तय करती है। ऐसे में आईपीएल के मैच यहां मिलेंगे या नहीं ये कह पाना मुश्किल है। पहली बार दून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंच खन्ना ने स्टेडियम की खूब तारीफ की। कहा की यहां मुझे काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच रखें तो सब संभव होगा। यहां आईसीसी ने मैच कराए हैं। अफगानिस्तान का यह होम ग्राउंड है। हालांकि भारत के मैच को लेकर बीसीसीआई इस पर विचार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें