फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल यूथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप: पांच साल बाद अंडर-17  का चैंपियन बना उत्तर प्रदेश, फाइनल में किसे दी मात?

Tue, 03 Nov 2026 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • उत्तर प्रदेश ने यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।
  • उत्तर प्रदेश की अंडर-17 लड़कों की टीम ने पांच साल बाद खिताब पर कब्जा जमाया।
  • उत्तर प्रदेश ने फाइनल में खिताब की दावेदार मानी जा रही मध्यप्रदेश को मात दी। 
विज्ञापन
विजेता उत्तर प्रदेश की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ बास्केटबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की अंडर-17 लड़कों की टीम ने पांच साल के लंबे इंतजार के बाद स्वर्ण पदक जीता है। 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

लीग से फाइनल तक विजय रथ
यूपी ने अपने अभियान की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की। लीग मुकाबलों में गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना को एकतरफा हराकर यूपी ने ग्रुप चरण में दबदबा बनाया। इसके बाद टीम ने क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 94-43 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ तीसरे क्वार्टर तक यूपी 10 अंकों से पीछे था, लेकिन कोच की शानदार रणनीति और खिलाड़ियों के जुझारूपन ने मैच पलट दिया और यूपी ने 82-80 से रोमांचक जीत दर्ज की। फाइनल में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मध्यप्रदेश के खिलाफ तीसरे क्वार्टर तक 59-50 से पिछड़ने के बाद अंतिम क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए यूपी ने 76-71 से खिताब जीता।

क्या मिला पुरस्कार? 
उत्तर प्रदेश के दर्शिल सिंह को टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) चुना गया और उन्हें 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। चैंपियन बनी उत्तर प्रदेश टीम को तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील दत्ता और सचिव दिलीप सिंह ने सभी खिलाड़ियों और कोच हरेंद्र, उमर और आराध्या मिश्रा को बधाई दी। एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि यह जीत टीम वर्क और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उत्तर प्रदेश में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने में एसोसिएशन के संरक्षक आलोक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें