फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी बबीता ने भारत के लिए जीता गोल्ड

Sat, 06 Oct 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के डिवीजन हमीरपुर की वन बीट झनियारी में बतौर वन रक्षक तैनात बबीता कुमारी ने एशियन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स की बास्केटबाल स्पर्धा में देश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। मलयेशिया में हुई इन खेलों में 64 देशों की टीमों ने भाग लिया। देश की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली बबीता एकमात्र हिमाचली रहीं। इससे पूर्व बबीता ने वन विभाग की ओर से प्रदेश की टीम में भाग लेकर कई पदक प्रदेश को दिलाए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने स्कूली और विवि स्तर पर अनेक मेडल हासिल किए हैं। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई औहर स्कूल से और डीएवी चंडीगढ़ से स्नातक तक की पढ़ाई की है। कॉलेज स्तर पर भी उन्होंने नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक हासिल किए। वह मूल रूप से जिला बिलासपुर के परनाल गांव की रहने वाली हैं। 

उनके पति रसील कुमार डीएवी स्कूल हमीरपुर में शारीरिक शिक्षक हैं। बबीता ने कहा कि मलयेशिया में हुई एशियन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स की भारतीय टीम में देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी टीम में शामिल रहे। उन्हें चंडीगढ़ में हुई नेशनल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम में चयनित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें