रवि की उपलब्धियां
- 2015 में पैरा नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता गाजियाबाद में 100, 200, 400मी. रेस में प्रतिभाग।
- 2016 में पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता पंचकुला में 200मी. में कांस्य पदक
- 2017 में जयपुर में नेशनल प्रतियोगिता में 400 मी. में रजत
- 2018 में स्टेट चैंपियनशिप लखनऊ में 200, 400 800मी. में स्वर्ण पदक जीता
- 2018 में पंचकुला में में रजत पदक जीता
त्योहार शुरू, अब प्रेक्टिस छोड़ मूर्ति, बर्तन बेचेंगे रवि
रवि अपनी आर्थिक स्थिति में बाधा नहीं लाना चाहते। जिसके लिए अब त्योहारों के सीजन नवरात्रि, दशहरा, दीवाली आदि पर एथलेटिक्स की प्रेटिक्स छोड़कर मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां, सजावट का सामान बेचेंगे। जिससे खेल के लिए पैसा जुड़े और उसके बाद वह अच्छे से अच्छी सुविधाएं जुटा सकें।
...तो सपना हो पूरा
रवि ने बताया कि स्वयं से जुटाए पैसे व कोच गौरव त्यागी द्वारा की गई आर्थिक मदद से वह प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं, लेकिन यदि सरकार और निजी संस्थाएं भी मदद कर दें तो सही सुविधाओं से वह और अच्छी प्रेक्टिस कर सकते हैं और उनका टोकियो ओलंपिक का सपना पूरा हो सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/