राष्ट्रीय एलीट पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सेना के बॉक्सरों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में सेना के मुक्केबाजों ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीते। असम से अर्जुन अवार्ड विजेता शिव थापा ने भी प्रतियोगिता में गोल्डन पंच जड़ा।
गुरुवार को सेना के विनोद तंवर और महाराष्ट्र के अजय पेन डोर के बीच मुकाबला हुआ। इसमे सेना के विनोद तंवर विजय रहे। रेलवे के आशीष इंसा और सेना के ललिता प्रसाद पोलिपॉली के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सेना के बॉक्सर को जीत मिली।
सेना के मोहम्मद हुसैन उद्दीन और रेलवे के सचिन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मोहम्मद को स्वर्ण मिला। रेलवे के वरिंदर सिंह और सेना के दुर्गा राव के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रेलवे के मुक्केबाज विजेता बने।
असम के शिवा थापा और सेना के आकाश के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शिव थापा को गोल्ड मिला। रेलवे के नवीन बुरा और गुजरात के जज देसाई के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नवीन को जीत मिली।
हरियाणा के अंकित खटाना और रेलवे के रोहित टोकस के बीच मुकाबले में अंकित ने गोल्ड पर पंच जड़ा। पुणे के अर्शदीप सिंह और सेना के सचिन कुमार के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सचिन विजेता बने। रेलवे के नमन तंवर और हरियाणा के सुमित सांगवान के बीच मुकाबले में सुमित जीते।
आर्मी के नरेंद्र और एआइपी के कृष्णा शर्मा के बीच मुकाबले में नरेंद्र को जीत मिली। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बद्दी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रदीप श्रीवास्तव और अर्जुन अवॉर्डी कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ने शिरकत की।
उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने शिवा थापा, राजेंद्र प्रसाद, वी. देवराजन, वी. झोंसन, पद्मश्री डिंको सिंह, ओलंपियन जितेंद्र सुरंजय और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच सीए कुट्टप्पा, जीएस संधू को सम्मानित किया।