फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अपराजिता: जम्मू की श्रेया दिखाएंगी एशियाई फेंसिंग चैंपियनशिप में दम, करेंगी सोने पर वार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST

सार

  • नेशनल लेवल पर जीत चुकीं सात गोल्ड, इंटरनेशनल लेवल पर भी छाईं
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेया गुप्ता - फोटो : फाइल


श्रेया ने नौ साल की उम्र में अपने बड़े भाई की देखा-देखी फेंसिंग की तरफ कदम बढ़ाया था। इससे पहले वह ताइक्वांडो में दिलचस्पी रखती थीं, लेकिन फेंसिंग में आने के बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस वक्त एक कान्वेंट स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा श्रेया एमए स्टेडियम में स्पोर्ट्स कौंसिल के कोच छोटू लाल से कोचिंग ले रही हैं। उनका सपना एक दिन देश के लिए ओलंपिक को गोल्ड जीतने का है।


टाइम मैनेजमेंट से मिलती है कामयाबी

बकौल श्रेया कामयाबी का सीधा सा फंडा टाइम मैनेजमेंट से जुड़ा है। पढ़ाई और प्रैक्टिस में एडजस्टमेंट बढ़ाकर दोनों संभव हो जाते हैं। विदेशी खिलाड़ियों के मूव्स पसंद करने वाली श्रेया आगे बढ़ने के लिए परिवार के सपोर्ट को भी बेहद जरूरी मानती हैं। आर्किटेक्ट पिता संजय गुप्ता और मां रश्मि महाजन को वह इसके लिए शुक्रिया अदा करना नहीं भूलतीं। उनका मानना है कि लगन हो तो किसी भी फील्ड में कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next