फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में आगरा की अंजलि सिंह का हुआ चयन

Fri, 28 Sep 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
क्रिकेटर अंजली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा की एक क्रिकेटर को उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की अंडर-19 टीम में स्थान मिला है। टीम टी-20 फॉर्मेट के लिए चुनी गई है। ईदगाह कॉलोनी की रहने वाली इस महिला क्रिकेटर का नाम है अंजली सिंह। अंजली मध्यम क्रम की बल्लेबाज और राइट ऑर्म ऑफ स्पिनर हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले अंजली अंडर-19 उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की पिछले लगातार तीन साल से सदस्य हैं। वह यूपी अंडर-23 की महिला क्रिकेट टीम का भी दो साल से हिस्सा बनी हुई हैं। अंजली ने वर्ष 2017-18 में अंडर-19 सेंट्रल जोन की ओर से खेलते हुए दो दिवसीय मैच में ईस्ट जोन के खिलाफ छह विकेट चटकाए थे। 

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसी साल से अंडर-19 टी-20 फॉर्मेट शुरू किया है। थ्राइव क्रिकेट एकेडमी में प्रेक्टिस करने वाली अंजली का कहना है कि टीम में चयनित होने पर उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही है। उनके कोच मनोज कुशवाहा का कहना है अंजली शानदार गेंदबाज होने के साथ ही मध्यमक्रम की अच्छी बल्लेबाज भी हैं। 
विज्ञापन


यूपी का पहला मैच मैसूर में 15 अक्टूबर को सौराष्ट्रा के खिलाफ है। उनके चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाश कौशल, सर्वेश भटनागर, थ्राइव क्रिकेट एकेडमी के संचालक मुदित चतुर्वेदी ने हर्ष प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें