फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुक्के बरसाएंगी सराहन की अनिता

Thu, 22 Nov 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

निरमंड खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागा सराहन की छात्रा अनिता ठाकुर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुक्के बरसाएंगी। जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकीं 12वीं कक्षा की छात्रा पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन


जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र बागा सराहन की छात्रा अनिता ने एक वर्ष पहले बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। इस अंतराल में अनिता ने जिला और राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अनिता का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अनिता असम के गुवाहाटी में 26 से 29 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अनिता ने सुंदरनगर में खेल की बारीकियां सीखीं

 अनिता ने इसका श्रेय परिजनों और प्रभारी प्रधानाचार्य डमेश्वर शुक्ला और अध्यापकों को दिया है। अनिता के बॉक्सिग कोच रूप लाल ने बताया कि छात्रा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होना गर्व का विषय है।

असम रवाना होने से पूर्व अनिता ने सुंदरनगर में खेल की बारीकियां सीखीं। अनिता के पिता देवराज किसान हैं। वे कारपेंटर का काम भी करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का बचपन से ही खेलों में काफी रुझान रहा है। बॉक्सिंग के साथ अनिता वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी नाम कमा चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें