राजस्थान के जयपुर में 4 से 7 अप्रैल तक आयोजित हुई ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कानपुर के अनिल श्रीवास्तव नेे स्वर्ण पदक जीत कर कानपुर का नाम रोशन किया है। लखनपुर निवासी अनिल श्रीवास्तव एलआईसी में कार्यरत हैं। अनिल ने 45 आयु से अधिक वर्ग की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था।
अनिल ने सात खिलाड़ियों सेे मुकाबला कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उनकी इस उपलब्धि पर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, मनोज पांडेय, सुशील गुप्ता, महीप सक्सेना, डीपी सिंह, पवन चड्ढा, मनीष सिंघल, रवि दीक्षित, सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष सत्यम झा, आशीष गौड़ ने अनिल को बधाई दी।