कानपुर के आवास विकास कल्याणपुर की रहने वाली 13 साल की अंबिका भट्टाचार्या ने महज एक साल की मेहनत में ही तीरंदाजी का अंतरराष्ट्रीय मंच पा लिया। नेपाल के पोखरा में 30 जुलाई से तीन अगस्त तक चलने वाली यूथ इंटरनेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में अंबिका का भी चयन हुआ है।
इस ओपेन प्रतियोगिता में कई देशों के अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंबिका का यह चयन जून में नागपुर में हुई तीसरी यूथ नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इस प्रतियोगिता में अंबिका ने स्वर्ण पदक जीता था।