फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफ्टिंग चैंपियनशिप: ब्यास की लहरों पर युवाओं ने दिखाया दमखम

Sun, 14 Oct 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ लगते पिरड़ी में चल रही छठी अखिल भारतीय राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन देशभर से आए 200 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। ब्यास की लहरों पर प्रतिभागियों ने मैराथन पिरड़ी से झीड़ी तक राफ्टिंग का रोमांच उठाया। मैराथन पुरुष और महिला दोनों वर्गों में हिमाचल सहित  पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, सर्विसेज, उत्तराखंड पुलिस, उत्तराखंड, अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग संस्थान मनाली की टीमें ब्यास की जलधारा में उतरीं।

विज्ञापन


इसके बाद पिरड़ी से लेकर झीड़ी तक 14 किलोमीटर के रन में मैराथन शुरू हुई। जीत के लिए प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। गौर रहे कि ब्यास नदी में पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण इस चैंपियनशिप में प्रतिभागियों की संख्या कम हुई है। बाढ़ आने के बाद नदी में कई जगह खतरनाक प्वाइंट भी बने हुए हैं। लेकिन तकनीकी कमेटी के निरीक्षण के बाद ही राफ्टिंग चैंपियनशिप को हरी झंडी मिल सकी है।

अखिल भारतीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन होगा। समापन समारोह में प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। चैंपियनशिप के कार्यकारी सचिव डॉ. पीएस गुलेरिया ने कहा कि राफ्टिंग चैंपियनशिप को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


हिमाचल के लड़कों को मिला गोल्ड
राफ्टिंग चैंपियनशिप मैराथन के पुरुष वर्ग में हिमाचल की टीम से लवेश, गिमनार, पन्ने लाल, रजनीश, सुरेश, अरविंद, परमेश्वर ने टीम कैप्टन नवीन कुमार की अगुवाई में गोल्ड मेडल जीता। सर्विसेज की टीम ने सिल्वर मेडल और मध्य प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक जीता। जबकि महिला वर्ग में दिल्ली की टीम ने गोल्ड पर कब्जा किया। हरियाणा की लड़कियों ने सिल्वर, जबकि हिमाचल की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें